About NIRBIM

  1. About the Organisation

NIRBIM FOUNDATION एक Section 8 Company है, जिसका गठन वर्ष 2022 में समाज सेवा के उद्देश्य से किया गया। संस्था का मुख्य उद्देश्य लाभ कमाना नहीं, बल्कि समाज के कमजोर, वंचित और जरूरतमंद वर्गों तक शिक्षा, स्वास्थ्य, जागरूकता और विकास की सेवाएं पहुँचाना है। यह संस्था सेवा, पारदर्शिता, ईमानदारी और सामाजिक उत्तरदायित्व के सिद्धांतों पर कार्य करती है।

2. Legal Identity

    संगठन का प्रकार: Section 8 Company (Companies Act 2013)

    स्थापना वर्ष: 2022

    नाम: NIRBIM FOUNDATION

    कार्य क्षेत्र: स्वास्थ्य, शिक्षा, सामाजिक विकास

    Non-Profit Organisation

    एक ऐसा स्वस्थ, शिक्षित और सशक्त समाज बनाना, जहाँ हर व्यक्ति को सम्मान, अवसर और जीवन की मूलभूत सुविधाएँ उपलब्ध हों।
    1. मिशन (Mission)

    ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार गरीब एवं वंचित वर्ग को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से जोड़ना समाज में स्वास्थ्य व शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना सरकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुँचाना सेवा आधारित स्थायी विकास मॉडल तैयार करना

    1. मुख्य कार्यक्षेत्र (Core Working Areas)
    • स्वास्थ्य (Health)
    • निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर
    • नेत्र जांच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन अभियान
    • आयुष्मान भारत योजना से जुड़ी सेवाएं
    • मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रम
    • स्वास्थ्य जागरूकता अभियान
    • शिक्षा (Education)
    • शिक्षा जागरूकता अभियान
    • कौशल विकास कार्यक्रम
    • बच्चों के लिए शैक्षणिक सहायता
    • डिजिटल एवं अंग्रेजी शिक्षा प्रोत्साहन
    • सामाजिक विकास (Social Development)
    • महिला सशक्तिकरण
    • ग्रामीण विकास कार्यक्रम
    • युवा सशक्तिकरण
    • स्वच्छता अभियान
    • जन-जागरूकता कार्यक्रम
    1. कार्य प्रणाली (Working Model)

    NIRBIM FOUNDATION समुदाय आधारित मॉडल पर कार्य किया जाएगा, जिसमें स्थानीय प्रशासन, अस्पताल, शैक्षणिक स्थान, CSR कंपनियाँ और स्वयंसेवकों के साथ मिलकर योजनाओं का संचालन किया जाएगा ।

    1. पारदर्शिता एवं जवाबदेही (Transparency & Accountability)
    • नियमित ऑडिट सिस्टम
    • वार्षिक रिपोर्टिंग
    • फंड उपयोग का रिकॉर्ड
    • डॉक्यूमेंटेशन सिस्टम
    • सरकारी नियमों का पूर्ण अनुपालन
    1. साझेदारी नीति (Partnership Policy)

    संस्था सरकारी विभागों, अस्पतालों, CSR कंपनियों, NGO नेटवर्क, मीडिया और सामाजिक संगठनों के साथ सहयोग आधारित कार्य प्रणाली अपनाना है।

    1. समाज के लिए संकल्प (Commitment to Society)

    NIRBIM FOUNDATION समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुँचाने के उद्देश्य से कार्य करती है और एक स्थायी, पारदर्शी और भरोसेमंद सेवा मॉडल स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है।