Healthcare Services

स्वास्थ्य साथी अभियान
(NIRBIM FOUNDATION – Section 8 Company)
NIRBIM FOUNDATION एक नॉन प्रॉफिट कंपनी (गैर-लाभकारी) कंपनी है, जो समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्गों के लिए स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक विकास के क्षेत्र में कार्य कर रही है। इसी उद्देश्य से संस्था द्वारा स्वास्थ्य साथी अभियान शुरू किया जा रहा है।
- कार्यक्रम का उद्देश्य
स्वास्थ्य साथी अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण और शहरी गरीब क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जागरूक करना और उन्हें समय पर सहायता उपलब्ध कराना है।
इस कार्यक्रम के अंतर्गत:
- स्वास्थ्य जागरूकता फैलाना
- प्राथमिक इलाज और सही सलाह उपलब्ध कराना
- सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं से जोड़ना
- जरूरतमंद मरीजों को सही अस्पताल/डॉक्टर तक पहुँचाना
- मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान
- स्वास्थ्य साथी अभियान की भूमिका
स्वास्थ्य साथी अभियान समुदाय के ऐसे प्रशिक्षित स्वयंसेवक होंगे जो:
- लोगों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी देंगे
- छोटी बीमारियों में प्राथमिक सलाह देंगे
- गंभीर मामलों में सही जगह रेफर करेंगे
- टीकाकरण, पोषण और स्वच्छता पर मार्गदर्शन करेंगे
- लक्षित लाभार्थी
- ग्रामीण और झुग्गी-झोपड़ी क्षेत्रों के परिवार
- महिलाएं और बच्चे
- बुजुर्ग नागरिक
- आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग
- कार्यक्रम की आवश्यकता
आज भी कई लोग जानकारी की कमी, पैसों की समस्या और संसाधनों के अभाव में समय पर इलाज नहीं करा पाते। स्वास्थ्य साथी अभियान इस खाई को भरने का प्रयास है, ताकि हर व्यक्ति तक बुनियादी स्वास्थ्य सहायता पहुँच सके।
स्वास्थ्य साथी अभियान के माध्यम से NIRBIM FOUNDATION समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाओं की रोशनी पहुँचाना चाहती है। आपका सहयोग इस मिशन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
आइए, मिलकर एक स्वस्थ समाज का निर्माण करें।
News & Notice
Alluncements
- No categories
